शाह ने राहुल गांधी को बताया भाजपा के DNA का फुलफॉर्म-'D-विकास, N-राष्ट्रवाद और A-आत्मनिर्भर भारत

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 03:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित एक चुनाव रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें  ‘पर्यटक राजनेता’ बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक पर्यटक नेता हैं, पूरा चुनाव हो गया राहुल बाबा दिखाई नहीं पड़े। अभी एक सभा करके गए और उन्होंने कहा कि बीजेपी का DNA कैसा है। राहुल बाबा मैं हमारे DNA का परिचय करा देता हूं। डी-विकास, एन-राष्ट्रवाद, ए-आत्मनिर्भर भारत। यही भाजपा का डीएनए है।

PunjabKesari

इसके साथ ही अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा कि क्या मातुआ, नामशूद्र और ऐसे अन्य समुदायों को नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए? दीदी कहती हैं कि जब तक वह सत्ता में हैं, तब तक उन्हें नागरिकता नहीं मिलेगी। शाह ने कहा कि जैसे ही हम सरकार बनाएंगे, भाजपा ऐसे सभी समुदायों को सीएए के तहत नागरिकता दे देगी। जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उनको भाजपा नागरिकता देने का काम करेगी।

PunjabKesari

शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो उत्तर बंगाल में एक एम्स अस्पताल बनवाएगी, क्योंकि इलाके के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कोलकाता जाना पड़ता है। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल पर प्रहार करते हुए कहा, मोदी जी ने बंगाल को 115 योजनाएं दीं और दीदी ने 115 घोटाले दिए हैं। उन्होंने कहा कि वामदल, कांग्रेस और तृणमूल अवैध प्रवास रोक नहीं सकतीं क्योंकि वे उन्हें अपने वोटबैंक के रूप में देखती हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल असुरक्षित हो गया है। वह दिन दूर नहीं जब कोलकाता भी अवैध प्रवास का सामना करेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News