आसमान में दिखी रहस्यमयी चीज, फिर अचानक हुई गायब, VIDEO देख सहमे लोग

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आसमान में एक रहस्यमयी नीली वस्तु दिखाई दी। काफी तेज रोशनी करने के बाद अचानक गायब हो गई। हालांकि, कई लोग आसमान में दिखाई दे रही इस नीली चीज को एलियंस बता रहे हैं, तो कुछ इसे हवाई जहाज कह रहे हैं। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक आसमान में रहस्यमयी नीली चीज तेजी से आई और थोड़ी देर बाद गायब हो गई। इस दृश्य ने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कईं लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद भी कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स इसे आसमानी शक्ति बताने लगे तो कुछ ने इसे  एलईडी पतंग बताया। पुलिस फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। वहीं एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वो रहस्यमयी वस्तु वास्तव में क्या थी और वो कहां से यहां पहुंची।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News