कृषि कानून के विरोध में टिकैत 20 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल में ‘किसान महापंचायत’में लेंगे हिस्‍सा

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 11:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: किसान नेता राकेश टिकैत महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 20 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर 40 किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी। एसकेएम के महाराष्ट्र के समन्वयक संदीप गिड्डे ने बताया कि टिकैत, युदवीर सिंह और एसकेएम के कई अन्य नेता 20 फरवरी को यवतमाल शहर के आजाद मैदान में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा, टिकैत महाराष्ट्र में किसान महापंचायत की शुरुआत यवतमाल से करना चाहते हैं, जहां कई किसानों ने आत्महत्या की है। किसान महापंचायत में विदर्भ और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से भी किसानों के आने की संभावना है। महापंचायत के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। यवतमाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए इजाजत मांगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News