शरद पवार के मुंबई निवास पर MSRTC के कर्मचारियों के हमले से बिफरीं ममता बनर्जी, कड़ी कार्रवाई का किया समर्थन
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुए हमले की शनिवार को निंदा की। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 100 से अधिक हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुंबई में पवार के आवास के बाहर अचानक और उग्र प्रदर्शन किया। उस समय पवार अपने घर पर ही मौजूद थे।
एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का आरोप है कि उनके मुद्दों का समाधान करने के लिए राकांपा प्रमुख ने कुछ नहीं किया। पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहीं। अंततः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ममता ने पवार के आवास पर हुए प्रदर्शन का विरोध करते हुए ट्वीट किया, "मैं भारत की सबसे वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों में से एक, शरद पवार के आवास पर हुए हमले की निंदा करती हूं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करती हूं।" विरोध प्रदर्शन के बाद पवार ने कहा कि आक्रोशित एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं को एक नासमझ नेतृत्व द्वारा गुमराह किया गया था। राज्य में सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस को "हमले" के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?