सुशील मोदी का सोनिया गांधी पर हमला- 26/11 पर मनीष तिवारी के बयान पर चुप्पी तोड़ें कांग्रेस सुप्रीमो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 26/11 पर मनीष तिवारी के बयान पर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने फिलहाल इस पुस्तक पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है, हालांकि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस बात पर सीधा निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर कई बड़े सवाल उठा दिए है। 



उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट Koo (कू) पर लिखा  है कि मनीष तिवारी अपनी किताब में स्वीकार किया है कि मुंबई पर 26/11 के आतंकी हमले के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार का पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ था, तो इस पर कांग्रेस की  मुखिया सोनिया गांधी  क्यों चुप है।  इसके साथ ही उन्होंने अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि सभी नेता भी बताएं कि देश के साथ विश्वासघात करने वाली पार्टी के साथ वे चुनावी तालमेल क्यों करते हैं? क्या विपक्ष के लिए चुनावी जीत देश से बड़ी है?

साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला और 170 देशवासियों की जान लेने के बाद भी कांग्रेस ने पराक्रमी भारतीय सेना के हाथ बांधें रखे थे, लेकिन आठ साल बाद जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ और 44 जवान शहीद हुए, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना-वायुसेना को पूरी छूट दी और पड़ोसी की सीमा में घुस कर ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया गया कि पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया।

वंही दूसरी ओर  कांग्रेस ने मनीष तिवारी की इस किताब पर कोई आधिकारिक बयान  जारी करने से मन कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता इस किताब से जुड़े सवाल कहते हैं कि पहले किताब आए, हम और आप पढ़ेंगे। फिर देखते हैं कि चर्चा करनी है या नहीं... उस किताब या किसी अन्य बात से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आम लोग आज महंगाई के कारण कितना संघर्ष कर रहे हैं। हमारा यह धर्म है कि हम इन लोगों की आवाज उठाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News