B'day Special: अरविंद केजरीवाल की कामयाबी के पीछे है पत्नी सुनीता का बड़ा हाथ

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 02:42 PM (IST)

नई दिल्लीः अन्ना आंदोलन से पहचान बनाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 53 साल के हो गए हैं। केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर केजरीवाल को देश के तमाम नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है। अरविंद केजरीवाल की दुनिया और अपने विपक्षियों के बीच में भले ही कैसी भी छवि हो लेकिन उनकी पत्नी की नजरों में वे हीरों हैं। केजरीवाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनीता और केजरीवाल की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। उनको अपने प्यार का इजहार करने में महीनों लग गए थे। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दिल्ली के सीएम ने पत्नी सुनीता से लव मैरिज की थी।

प्रपोज करने में लगाए महीनों
सुनीता का सपना था कि उनका होने वाला पति ईमानदार होने के साथ ही देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो। इंडियन रेवेन्यू सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद केजरीवाल और सुनीता नागपुर स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में पहली बार मिले। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और पक्की दोस्ती हो गई। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन दोनों ने ही एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। प्यार का इजहार करने में केजरीवाल को करीब चार महीने लग गए। इसके बाद दोनों ने एकसाथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया।

सीएम तक के सफर में सुनीता का बड़ा हाथ
केजरीवाल खुद कई बार कह चुके हैं कि उनका सीएम तक का सफर आसान नहीं था। उनके जीवन मे हर सफलता और कामयाबी के पीछे पत्नी सुनीता का हाथ है। चाहे अन्ना हजारे के साथ अनशन धरना हो या फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा गलाए आरोपों से घिरे केजरीवाल को सुनीता ने काफी सपोर्ट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News