चीन ने अपने सैनिकों के लिए बनाए ठंड-रोधी कपड़े व उपकरण

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चीन ने हाल ही में भारतीय सीमा पर पठारी अभियानों में अपने सैनिकों के लिए नए ठंड-रोधी कपड़े और उपकरण बनाए हैं, जो कठोर सर्दियों से उबरने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सीमा रक्षा सैनिकों का समर्थन करते हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कपड़ों और उपकरणों को लगातार दूसरे वर्ष अपग्रेड करना चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी.एल.ए.) का अपनी सीमा रक्षा सैनिकों के जीवन की गुणवत्ता और युद्ध क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना दर्शाता है। केंद्रीय सैन्य आयोग (सी.एम.सी.) के रसद सहायता विभाग द्वारा विकसित 10 प्रकार के नए कपड़े और उपकरण सीमा पर वितरित किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News