Weather Alert: तेज हवाओं और हल्की बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हो सकता है सुधार

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 12:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई और हवा की गति तेज रहने और हल्की बारिश के पूर्वानुमान की वजह से अगले दो दिन में इसमें च्उल्लेखनीय' सुधार की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 271 दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 330, ग्रेटर नोएडा में 322 और नोएडा में 310 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। 

PunjabKesari

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि हवा की गति अनुकूल रहने और बारिश की संभावना की वजह से यहां शनिवार और रविवार को वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 

PunjabKesari

आईएमडी ने बताया कि हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है जो कि प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए अनुकूल है। आईएमडी ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भाषा स्नेहा नरेश


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News