Covid-19: केंद्र देगा अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 05:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना का खतरा भारत में अब धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10,81,300 वैक्सीन की डोज पाइपलाइन में है और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएगी।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केन्द्र एवं राज्य सीधी खरीद श्रेणी के तहत अब तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 25.87 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं। 

PunjabKesari

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार (सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के मुताबिक) कुल 25,87,41,810 खुराकों में से 24,76,58,855 खुराकें इस्तेमाल में आईं ,जिनमें बर्बाद हुई खुराकें शामिल हैं। इसमें कहा गया,‘‘ कोविड टीके की 1.12 करोड़ से अधिक खुराकें (1,12,41,187) अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास हैं।'' मंत्रालय ने कहा कि टीके की 10,81,300 से अधिक खुराकें आनी बाकी हैं और अगले तीन दिन में ये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मिल जाएंगी।

PunjabKesari

भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए 
वहीं  भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,59,155 हो गए हैं। इस महामारी से 4,002 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,67,081 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,80,690 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.68 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिनों में सबसे कम हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ अब तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News