जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए बेची 23 लाख की SUV, लोग बता रहे मसीहा

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 03:40 PM (IST)

मुंबई: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में भारी कमी बताई जा रही है। ऐसे में वहीं  मुंबई के मलाड में रहने वाला एक शख्स जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बन गया है। 

दरअसल, मुंबई के शाहनवाज शेख एक फोन कॉल पर कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी 22 लाख रुपये की एसयूवी बेच दी। अपनी फोर्ड एंडेवर गाड़ी को बेचने के बाद उन्हें जो पैसा मिला, उन पैसों से शाहनवाज ने जरूरतमंदों के लिए 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद लिए। शहनवाज शेख जरूरतमंदों को एक फोन कॉल पर ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक टीम और कंट्रोल रूम बनाए हैं। अपने इस नेक काम के चलते उन्हें ऑक्सीजन मैन के नाम से भी पहचाना जाना लगा है

 शाहनवाज शेख अपनी इस पहल से मलाड के मालवणी में एक हीरो बन गए हैं। वे अपने यूनिटी एंड डिग्निटी फाउंडेशन के जरिए इस अभियान को चला रहे हैं। पिछले साल फोर्ड एंडेवर को बेचकर के जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया। इसके बाद वे सुर्खियों में आए। शाहनवाज के अनुसार पिछले साल जब हमने शुरुआत की थी, तब हमने 5,000 से 6,000 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई थी। इस साल शहर में ऑक्सीजन की कमी है। जहां पहले हमें 50 कॉल आते थे, अब हमें 500 से 600 आ रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News