कारोबारी गौतम अडानी की बढ़ती संपत्ति को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना, पूछा ये सवाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक खबर को शेयर करते हुए भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि आम लोगों की संपत्ति में साल 2020 में कितना इजाफा हुआ? राहुल गांधी ने अडानी की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी की एक खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, आपकी संपत्ति में साल 2020 में कितना इजाफा हुआ? जीरो...आप जिंदा रहने के लिए संघर्ष करते हैं और वे 12 लाख करोड़ रुपये बना लेते हैं और अपनी संपत्ति में 50 फीसदी का इजाफा करते हैं। क्या आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों?। 

राहुल का दावा: अब भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा 
इससे पहले राहुल गांधी ने स्वीडन की एक संस्था की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रहा। उन्होंने ट्विटर पर एक खबर टैग करते हुए ट्वीट किया, भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रहा। कांग्रेस नेता ने जिस खबर का उल्लेख किया उसमें कहा गया था कि स्वीडन के वी-डेम इंस्टीट्यूट की लोकतंत्र से संबंधित रिपोर्ट में भारत के दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से चुनावी निरंकुशता में तब्दील हो जाने का दावा किया गया है। इस रिपोर्ट से कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट में भारत को आंशिक रूप से स्वतंत्र देश बताया गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News