गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ BJP नेता मृदुला सिन्हा का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा जी का बुधवार को निधन हो गया। वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'लोकसेवा को लेकर अपने प्रयासों के खातिर श्रीमती मृदुला सिन्हा याद की जाएंगी। वह एक कुशल लेखक भी थीं और साहित्य के साथ-साथ संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि, उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं मृदुला सिन्हा
27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर के छपरा गांव में जन्मीं मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी सिन्हा का नाम काफी ऊंचा था। वह काफी मशहूर हिंदी लेखिका थीं। उनके लेख हमेशा राष्ट्रीय अखबारों में छपते रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इतना ही नहीं राजमाता विजयराजे सिंधिया की जीवनी भी सिन्हा ने लिखी थी। राजनीतिक जीवन की बात करें तो बीजेपी की वरिष्ठ नेता सिन्हा भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News