बंगाल को ‘दूसरा कश्मीर'' कहे जाने से शुरू हुआ एक नया विवाद

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 06:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर कहे जाने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की टिप्पणी ने एक नये विवाद को जन्म दे दिया है। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। घोष ने बुधवार को वीरभूम के सुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर निरुपित किया और कहा कि कश्मीर से ज्यादा आतंकवादी यहां हैं। 

उन्होंने कहा, सभी आतंकवादियों को बंगाल से गिरफ्तार किया जा रहा है। इनकी संख्या कश्मीर में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों से अधिक है। सभी आतंकवादियों को बंगाल में शरण दी गयी है। मुर्शिदाबाद से दो बार आतंकवादियों की गिरफ्तारी की गई है। बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। तृणमूल कांग्रेस , माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की इस टिप्पणी की तीखी आलोचना की है। 

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, वह मुंबई की तुलना पाकिस्तान से करने वाली कंगना रनौत की भाषा बोल रहे हैं। लोगों ने उन्हें(कंगना) मुंबई छोडऩे के लिए कह दिया। मैं भी दिलीप घोष को बंगाल छोडऩे के लिए कह रहा हूं। पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दावा किया कि श्री घोष क्षुद्र वोट बैंक की राजनीति के लिए बंगाल की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आतंकवाद उनके दिमाग को जड़ें जमा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News