महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद नारी शक्ति ने किया PM का अभिनंदन, लगे मोदी-मोदी के नारे
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 10:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया है। बिल पास होने की खुशी में महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर पहुंचीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी को महिला आरक्षण बिल के लिए धन्यवाद दिया। महिला मोर्चा ने फूलों के गुलदस्ते देकर पीएम का वेलकम किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद नारी शक्ति ने किया मोदी जी का अभिनंदन। pic.twitter.com/MmHKPbUrTv
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 22, 2023
इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की महिला पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की तमाम नेता मौजूद रहीं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 23 सितंबर तक 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया था। सत्र के दूसरे दिन नई संसद में कार्यवाही शुरू हुई।
लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हुआ और गुरुवार को राज्यसभा में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बिल के पास होने पर इसे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का ‘एक ऐतिहासिक क्षण' बताया और कहा कि यह भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पठानकोट-भरमौर NH किनारे चला विभाग का पीला पंजा, वन भूमि से 6 अवैध कब्जे हटाए

पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आई अहम खबर, जानें कब होंगे

कलयुगी पिता बना हैवान...अपने 2 बच्चों और पत्नी को गला दबाकर मार डाला, परिजनों में मचा हाहाकार

जालंधर में मां-बेटी की हत्या का मामला : पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार