तोमर, पटेल और रेणुका सिंह के इस्तीफे मंजूर, अब ये मंत्री संभालेंगे मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 09:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार नरेंद्र सिंह तोमर,  प्रहलाद सिंह पटेल और श्रीमती रेणुका सिंह सरूता के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिए हैं। 

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री श्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा और राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News