92वें साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई दी। मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

PunjabKesari

मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएँ दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

बता दें मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्हें भारतीय सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी। सिंह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियाँ लागू की गईं, जिनका प्रभाव आज भी देखा जाता है। उनके योगदान के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News