सिर्फ छह लोगों को थी PM के नोट बदलने के फैसले की जानकारी!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 12:14 PM (IST)

नई दिल्ली: जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का एेलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आश्चर्य में डालते हुए मंगलवार रात मध्यरात्रि से 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की है। आप सबको यह जानकारी हैरानी होगी कि मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला रातों रात नहीं लिया। इसके लिए योजना छह महीने पहले बननी शुरू हुई थी। 
 

सिर्फ छह लोगों को थी इस फैसले की जानकारी
खबर के मुताबिक, सरकार के नोट बदलने इस फैसले की जानकारी सिर्फ छह लोगों को थी। ये लोग थे-वित्त मंत्री अरुण जेटली, प्रिंसिपल सेक्रटरी नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व और वर्तमान आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव अशोक लवासा, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास। इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया दो महीने पहले बनाई गई थी। इसका मकसद सिर्फ ब्लैक मनी पर कंट्रोल ही नहीं, बल्कि जाली नोटों से निजात पाना भी था।

मोदी सरकार ने बढाई लोगों की मुश्किलें
मोदी सरकार ने मंगलवार रात 12 बजे के बाद से अचानक 500 और 1000 रुपए के मौजूदा नोट अवैध कर दिए जाने से जहां लोग भौचक्के रह गए, वहीं कल की चिंता में लोग अपने पास रखे ऐसे नोट बाजार में चलाने के लिए निकल पड़े। सबसे बड़ी दिक्कत लोगों को यह हो गई कि रात 12 बजे से पहले ही कारोबारियों ने पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट स्वीकार करने से इंकार कर दिया। 
 

नए डिजाइन के आएंगे नोट
पीएम मोदी की घोषणा के अनुसार अब 500 और 1000 रुपए के नोट आधी रात से बंद हो जाएंगे। पुराने नोटों को अवैध माना जाएगा। हालांकि आम लोग पुराने नोटों को बदलवाने का थोड़ा समय मिलेगा। मोदी ने कहा कि अब 500 रुपए का नई डिजाइन का नोट जारी किया जाएगा। साथ ही 2000 रुपए का नया नोट बाजार में आएगा। 500 के नए नोटों का सर्कुलेशन शीघ्र किया जाएगा। इस नोट की फिलहाल जारी फोटो को देखकर बताया जा सकता है कि यह नोट हल्के रंग का होगा। इसमें 500 अंक को हरे रंग में दिखाया गया है। साथ ही इस नोट में हिन्दी में भी 500 अंकित किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो भी छपी होगी। नोट के नंबर्स की सीरीज पहले की तरह ही बढ़ते क्रम में बड़ी होती जाएगी। हालांकि फिलहाल जारी 500 के नोट की फोटो जैसा नोट ही बाजार में आएगा, इसके बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News