लद्दाख संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार होंगे नामग्याल

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 03:22 PM (IST)

लद्दाख : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के पत्ते खोल दिये हैं। पार्टी की टिकट पर जामयांग टीजीरिंग नामग्याल चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से पांच सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई थी सिर्फ लद्दाख की सीट बचती थी और अब उस पर भी पार्टी ने मुहर लगा दी है।


जम्मू-पुंछ सीट से भाजपा के पूर्व सांसद जुगल किशोर शर्मा इस बार भी उम्मीदवार हैं जबकि उधमपुर-डोडा सीट पर पार्टी ने पीएमओ जतिन्द्र सिंह को फिर से मौका दिया है। वहीं भाजपा के बागी लाल सिंह इस बार खुद मैदान में उतरे हैं। कश्मीर की तीन सीटों पर भी भाजपा ने अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। 28 तारीख को मोदी ने अखनूर में चुनावी रैली की थी जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भाजपा इस बार भी जम्मू की दोनों सीटों पर अपनी जीत तय लेके चल रही है जबकि कश्मीर में पार्टी का वर्चस्व कोई ज्यादा मजबूत नहीं है। वहीं जम्मू में नैकां और कांग्रेस ने गठबंधन से उम्मीदवरों को उतारा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News