धर्म के नाम पर अधर्म! मंदिर में फर्जी सेवक बनकर श्रद्धालुओं का चल रहा था गंदा खेल...तभी पुलिस ने किया खुलासा

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी मंदिर के बड़ाडंडा (ग्रांड रोड) और परिक्रमा मार्ग पर नकली सेवकों की वेशभूषा में तीर्थयात्रियों को ठग रहे थे।

कैसे करते थे ठगी?
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था और मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने इन फर्जी सेवकों के पास से 14 मोबाइल फोन और ₹20,000 की नकदी भी जब्त की है।

यह भी पढ़े: दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली! ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बाइक, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

श्रद्धालुओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को श्रद्धालुओं से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सेवकों के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इन शिकायतों के बाद पुरी पुलिस हरकत में आई और इन 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 51 वर्ष के बीच है और ये सभी पुरी शहर के ही निवासी हैं। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News