नायडू कांग्रेस को वेंटिलेटर पर रख जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 10:04 PM (IST)

अमरावती: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कांग्रेस को ‘वेंटिलेटर पर’ जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने तेलुगू देशम पार्टी के सुप्रीमो को सलाह दी कि वह कांग्रेस की ‘चाल में फंसने’ से पहले उसके इतिहास को पढ़ें। गृहमंत्री ने कहा, " कांग्रेस जिंदा नहीं बचने जा रही है, चंद्रबाबू। संप्रग अब गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए ) बन चुकी है।’’
PunjabKesari
केंद्रीय गृह मंत्री ने गुंटूर के निकट रेड्डीपलेम में भाजपा के आंध्र प्रदेश के मुख्यालय का शिलान्यास करने के बाद एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही। सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब जीवित नहीं बचने जा रही है। वह कांग्रेस के साथ तेदेपा के गठजोड़ के प्रयासों की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा, " कांग्रेस की चाल में जो फंसा है, वह खत्म हो गया है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि देश में विपक्षी पाॢटयों का एकमात्र एजेंडा 2019 में नरेंद्र मोदी को सत्ता प्राप्त करने से रोकना हो गया है। विपक्ष मोदी की लोकप्रियता को पचाने में सक्षम नहीं ह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News