विपक्ष को एकजुट करने दिल्ली पहुंचे नायडू, मोदी सरकार पर निकाली भड़ास

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 06:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलुगु देशम पार्टी के केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से रिश्ता तोड़ने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विपक्ष को एकजुट करने में जुट गए हैं। इसी के मद्देनजर वह दिल्ली दौरे पर हैं। नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( एनसीपी) नेता शरद पवार और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की नेता हरसिमरत कौर बादल से मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
  PunjabKesari
आंध्र प्रदेश के साथ हुआ अन्याय 
अपने एक इंटरव्यू में नायडू ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदों के लिए आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है और राज्य को विशेष दर्जा देने के वायदे को पूरा न कर राज्य की जनता को सजा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आंध्र प्रदेश के विकास को नुकसान पहुंचा कर वह भारत के विकास को भी बाधित कर रही है। नायडू ने कहा कि उनका दिल्ली दौरा आंध्र के 5 करोड़ लोगों के हितों की रक्षा के लिए है। मैं दूसरे दलों के नेताओं से आग्रह करूंगा कि वे हमारा साथ देते हुए संसद में इस मसले को उठाएं। 
PunjabKesari
भाजपा पर लगाए आरोप 
सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा आंध्र में अशांति को बढ़ावा दे रही है। जब उन्होंने राज्य के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई तो भाजपा ने रायलसीमा में क्षेत्रीय आंदोलन को उकसाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय पार्टी होने के बावजूद हम ज्यादा राष्ट्रीय रवैया रखते हैं, जबकि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद भाजपा क्षेत्रवादी आंदोलनों का सहारा ले रही है। बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न देने से नाराज टीडीपी ने बीते दिनों एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था। टीडीपी को दो सांसद अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News