गुरुपर्व पर 3 जनवरी को निकाला जाएगा नगर कीर्तन

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 07:51 PM (IST)

कठुआ : श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने दी। गुरुद्वारा में आयोजित बैठक के उपरांत सिंह ने बताया कि आगामी रविवार 3 जनवरी को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस नगर कीर्तन में टाडी जत्था भाई अमरीक सिंह के अलावा गतका पार्टियां करतब दिखाएंगी। पांच जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में समागम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तमाम संगत से इन आयोजनों में भाग लेने के साथ साथ सहयोग की अपील की है। इस मौके पर प्रवीण सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News