नड्डा 18 जून को त्रिपुरा में रैली को करेंगे संबोधित, आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने की शुरूआत
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 09:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 18 जून को त्रिपुरा के संतिरबाजार इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठकें की हैं।
इस रैली को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में दो संसदीय क्षेत्र हैं - त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व, जिन्हें 2019 के चुनावों में भाजपा ने जीत लिया था। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 18 जून को राज्य का दौरा करने वाले हैं और वह दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिरबाजार क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of October: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिली बड़ी सौगात, यात्रा को सुखमय बनाने के लिए लिया ये फैसला

नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार बदमाश किए गिरफ्तार, एक आरोपी घायल