गुरु की हैवानियत: टीचर ने छात्र की आंख पर मारा मुक्का, खून का थक्का जमा, मुंह बंद रखने के लिए दी स्कूल से निकालने की धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 11:28 AM (IST)

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर शहर से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक स्कूल शिक्षक ने 16 वर्षीय छात्र की आंख पर कथित तौर पर इतनी जोर से मुक्का मारा कि उसकी आंख में खून का थक्का जम गया। पीड़ित छात्र की पहचान रेहान शरीफ के रूप में हुई है।

लड़के के परिवार की शिकायत के मुताबिक, उसके टीचर ने कथित तौर पर उसकी आंख पर मुक्का मारा, जिससे वहां खून का थक्का जम गया। बताया जा रहा है कि छात्र, जिसकी पहचान रेहान शरीफ़ के तौर पर हुई है, अभी खतरे से बाहर है। इस बर्बरता के बाद आरोपी शिक्षक ने छात्र को चुप रहने के लिए धमकाया भी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 शिकायत के अनुसार, टीचर ने कथित तौर पर रेहान के साथ मारपीट की और बाद में धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देकर स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

इस कथित मारपीट के बारे में पता चलने पर, रेहान के पिता वसीम शरीफ़ ने पुलिस से संपर्क किया और टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर, मैसूर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News