PUBG love Story: पाकिस्‍तानी पति की भारत से गुहार- मेरे मुस्लिम बच्‍चे लौटाए जाएं, सीमा हो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 12:02 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्‍तान-भारत के बीच चल रही PUBG love Story  और पाक से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों दोनों देशों की सुर्खियों में है। पाक में शादीशुदा  सीमा को पबजी खेलते-खेलते एक भारतीय युवक से प्यार हुआ और वह बच्‍चों को लेकर भारत चली आईं। मगर अब उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कहा है कि उन्‍हें उनके बच्‍चे वापस चाहिए। वह अब पाकिस्‍तान और भारत सरकार से बच्‍चों को वापस मुल्‍क भेजने की गुहार लगा रहे हैं।

PunjabKesari

गुलाम हैदर ने कहा है कि उनके चारों बच्‍चे मुसलमान हैं और इसलिए उन्‍हें वापस भेजा जाए। सीमा इस समय भारत के उत्‍तर प्रदेश में ग्रेटर नोएड में रह रही हैं। उन्‍होंने वापस जाने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने पूरे दिल से भारतीय संस्‍कृति को अपना लिया है और अब अपने बच्‍चों के साथ भारत में ही रहेंगी। गुलाम हैदर ने कराची के मालिर कैंट पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्‍होंने कहा है कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ गई।

PunjabKesari

गुलाम हैदर और सीमा के चार बच्‍चे आठ साल का फरहान अली, छह साल की फरवा, चार साल की फरिहा बतूल और ढाई साल की फरहा बतूल है। नादरा के रिकॉर्ड के मुताबिक, सभी बच्चे कराची में पैदा हुए थे। न्याय की मांग करते हुए हैदर ने जोर देकर कहा कि उसकी पत्नी को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए और उसके बच्चों को उसे वापस करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके बच्चे निर्दोष हैं। गुलाम ने भारत सरकार से अपनी पत्नी को तुरंत फिर से गिरफ्तार करने की अपील की। उनका कहना था, 'मेरे बच्चे धार्मिक मामलों से अनजान हैं लेकिन जन्म से मुसलमान हैं।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News