भारत में मुस्लिम शांति से रहते हैं, मसलों पर बाहरी देश का दखल बर्दाश्त नहीं,  ब्रिटिश सांसद को भारतीय स्कॉलर की दो टूक

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 04:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ब्रिटिश की लेबर पार्टी से सांसद नाज शाह के ‘इस्लामोफोबिया’ वाले बयान को  भारतीय स्कॉलर शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम शांति से रह रहे हैं और भारत के किसी आंतरिक मुद्दे में बाहरी देश का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस्लामिक रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर रजवी ने कहा कि यूके की सांसद का बयान गैर जिम्मेदाराना है।
 

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा
भारत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सभी मुस्लिम शांति और भाईचारे से रहते हैं, हमें देश में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव सहना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हम नमाज, अजान और जलसा निकालते हैं वो भी पूरी स्वतंत्रता के साथ। किसी को कोई परेशानी नहीं होती है, जहां तक कश्मीर की बात है, यह भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।
 

रजवी ने कहा कि मुसलमान भारत में खुश हैं। हम भारत में समृद्धि चाहते हैं, जो सबसे ज्यादा विकासशील देशों में से एक है। उन्होंने ब्रिटिश सांसद और पाकिस्तान से कहा कि वे भारत के घरेलू मुद्दों पर ना बोलें। उन्होंने कहा कि हमें न तो कश्मीर और ना ही हिजाब के मुद्दे पर किसी का दखल पसंद है. किसी दूसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

गौरतलब है कि ब्रिटिश सांसद ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं पीएम बोरिस जॉनसन से गुजारिश करूंगी  कि वे ह्यूमन साइट्स के लिए खड़े हों और अपनी नजरअंदाजगी से हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जत ना कराएं. बढ़ती टेंशन के बीच भारत में मुस्लिमों के घरों पर बुलडोजर चलाना ज्यादा गंभीर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News