BJP में शामिल मुस्लिम परिवारों को नहीं पढ़ने दी नमाज, बनानी पड़ी अलग मस्जिद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विधानसभा चुनाव को लेकर त्रिपुरा में राजनीति घमासान जारी है। इसी बीच यहां 25 मुस्लिम परिवारों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया है। आरोप है कि भाजपा को समर्थन दिए जाने के कारण उन्हे मस्जिद में नहीं जाने दिया जा रहा जिसके चलते उन्हे अलग मस्जिद का निर्माण करना पड़ा। 

25 मुस्लिम परिवार भाजपा में हुए शामिल
यह मामला दक्षिण त्रिपुरा के शांतिबाजार विधानसभा के मोइदातिला गांव का है। जहां कुल 100 किसान परिवार हैं। इनमें से 25 मुस्लिम परिवारों ने कुछ समय पहले भाजपा के साथ जाने को  निर्णय लिया था जिसके बाद उन्हे भाजपा विरोधी मुस्लिम परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव के निवासी बाबुल हुसैन ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हे गांव की मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने दिया गया। उनसे कहा गया कि जब तक हिंदुवादी पार्टी का समर्थन करेंगे मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकते।

बनाई अस्थाई मस्जिद 
25 परिवार के लोगों ने बांस और टीन शेड के सहारे एक अस्थाई मस्जिद बना ली है। इसके लिए अलग इमाम भी नियुक्त किया गया है। बता दें कि 18 फरवरी को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। जहा लेफ्ट की दोबारा सत्ता पाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह भी इन दिनों त्रिपुरा दौरे पर हैं जहां वह कई रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News