Bengaluru Murder: लव मैरिज के बाद पत्नी को पति के अफेयर का हुआ खुलासा...अवैध संबंधों ने परिवार किया बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 37 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट और लोन सलाहकार लोकनाथ सिंह की उनके परिवार के ही दो महिलाओं द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी यशस्विनी और सास हेमा बाई मुख्य आरोपी के तौर पर हिरासत में हैं।

क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, लोकनाथ सिंह का शव 22 मार्च को बेंगलुरु के BGS लेआउट स्थित एक निर्माणाधीन भवन के पास पाया गया। इस हत्या के मामले में उनकी पत्नी यशस्विनी और सास हेमा बाई को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले, यशस्विनी ने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर लोकनाथ से शादी की थी। शादी के बाद, जब वह ससुराल पहुंची, तो उसे पति के कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चला। इस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। यशस्विनी ने अपने पति को इस पर समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना, तो उसने अपने माता-पिता के घर लौटने का निर्णय लिया। जब लोकनाथ ने अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए दबाव डालना शुरू किया, तो इसके साथ ही वह यशस्विनी के माता-पिता को भी तंग करता। लोकनाथ ने यशस्विनी को यह धमकी भी दी कि अगर वह वापस नहीं आई, तो वह उसकी मां को अपने साथ ले जाएगा।  इसके बाद यशस्विनी और उसकी मां हेमा बाई ने मिलकर लोकनाथ सिंह की हत्या की साजिश रची।
 
पुलिस जांच में पता चला कि यशस्विनी और उसकी मां ने पहले लोकनाथ को बेहोश करने के लिए उसके खाने में नींद की दवा मिलाई। फिर यशस्विनी ने उसे  बहाने से बात करने के लिए बुलाया, जब दोनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, तो उन्होंने लोकनाथ की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सबूतों के आधार पर यशस्विनी को हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।  फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News