मुंबई के जुहू बीच पर मिली 35 फुट लंबी मरी व्हेल मछली

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2016 - 04:46 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के जुहू बीच पर तकरीबन 35 फुट लंबी मृत व्हेल मछली पाई गई है। सूत्रों के मुताबिक 20 टन वजनी यह व्हेल देर रात रेत में फंसने के कारण मारी गई। उसके शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हाई टाइड के कारण रेत से टकराकर ये जख्मी हुई होगी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, व्हेल देर रात समुद्र के पानी में बहकर जुहू किनारे आई है। मृत व्हेल को देखने के लिए जुहू बीच पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल क्रेन की सहायता से उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।


मरीन जानकारों के मुताबिक, हाईटाइड के कारण बार-बार सतह से टकराने से यह जख्म लगे हैं और इसी कारण इसकी मौत भी हुई है। एक वजह यह भी बताई जा रही है समुद्र में कचरा और खाने का सामान फेंके जाने पर छोटी मछलियां यहां आती हैं और उन्हें खाने ये आई होगी और हाई टाइड में फंस गई। यह पहली बार है जब जुहू बीच पर समुद्र किनारे इस तरह एक व्हेल मृत पाई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह तमिलनाडु के तूतीकोरिन बीच पर कई सबसे बड़ी 45 फुट लंबी व्हेल मृत मिलीं थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News