7 दिन के अंदर दूसरी बार देश में सबसे गर्म रहा मुंबई, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी। सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।
आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, ‘‘इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 6 मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है।
जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था। आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है। हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया 1 आतंकी...सर्च ऑप्रेशन जारी

आज का राशिफल 2 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा