मुंबईः उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2024 - 09:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः शिवसेना (यूबीटी) के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। पूर्व पार्षद अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम शिवसेना UBT के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई। मौके से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाके के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Abhishek Ghosalkar shot in a firing in Dahisar area of Mumbai. He has been admitted to a hospital. Police present at the spot.
— ANI (@ANI) February 8, 2024
Details awaited. https://t.co/nYNsANQfHl pic.twitter.com/qZkoX4gLlr
यह वारदात मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक है। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई।
अभिषेक घोसालकर पर हमला करने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उधर, अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है।
हमले पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी NDA सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई। और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है। ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।