मुंबई पुलिस का उत्तराखंड में बड़ा एक्शन, देहरादून में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 08:37 AM (IST)

Mumbai Police Raid Dehradun : नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छापेमारी कर एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एयरलाइन कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले 11 शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार यह फर्जी कॉल सेंटर तब सामने आया जब शहर की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि जनवरी-फरवरी में कुछ लोगों ने निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने के बहाने उससे ठगी की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित भर्ती प्रक्रिया के नाम पर महिला को अपने बैंक खातों में करीब 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित किया। 

जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने उसके सवालों का जवाब देना बंद कर दिया, तब महिला ने मुंबई के मानखुर्द पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ने उत्तराखंड की राजधानी में एक स्थान पर छापा मारकर नौकरी के इच्छुक लोगों से ठगी करने वाले इस अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। 

पुलिस ने इस अवैध केंद्र से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया और परिसर से नौ लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News