2 घंटे लेट रहीं मुम्बई की फ्लाइट्स, यात्री परेशान

Sunday, Nov 13, 2016 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से रविवार को मुंबई जाने वाली 5 फ्लाइट्स 2 घंटे देरी से उड़ीं। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे की मुरम्मत होने के कारण सभी फ्लाइट्स 2 घंटे देरी से आई थीं। इस कारण यहां से यह फ्लाइट्स देरी से गईं। दोपहर 12.10 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाल फ्लाइट, 12.25 बजे जैट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम 5.55 बजे इंडिगो  की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम 6 बजे जैट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे लेट रही। एयपोर्ट मैनेजर ने इसकी पुष्टि की।

Advertising