रबी फसलों की बुआई से पहले एमएसपी  घोषित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 06:59 PM (IST)

 

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर। (अर्चना सेठी) प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दलहन व तिलहन की 6 रबी फसलों के एमएसपी में 105 रूपए से लेकर 500 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने के निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का यह निर्णय किसान हितेषी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।  

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में बताते हुए उनकी की आय बढ़ाने  की सरकार की वचनबद्धता की दिशा में एक और कदम है।  फसलों की बुआई आरंभ होने से ठीक पहले लिए गए निर्णय से किसानों के पास विकल्प होगा कि उन्हें अपने खेत में कौन सी फसल की बुआई करनी है और किस फसल को बोने से अधिक फायदा हो सकेगा। 

 

 कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि  गेंहू, सरसों, चना व जौं हरियाणा की प्रमुख रबी फसलों में से हैं।  उन्होंने कहा कि गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2125 रूपए, सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5450 रूपए, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5250 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5335 रूपए तथा जौं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1735 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है।  इसी प्रकार मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5500 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6000 रूपए प्रति क्विंटल व कुसुम का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5441 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5650 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है। 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से रबी व खरीफ की दोनों फसलों का बुआई सीज़न आरंभ होने से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के बाद किसानों के पास ये विकल्प होगा कि उन्हें किस फसल की बुआई करने से अधिक मुनाफा हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News