Viral Video: रांची की सड़कों पर विंटेज Rolls-Royce दौड़ाते दिखे कैप्टन कूल, पीछे भागे फैंस

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 07:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के युवराज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रांची स्थित अपने सिमलिया आवास से निकलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नजर आई धोनी की लग्जरी कार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के सिमलिया स्थित बंगले का लाल रंग का गेट खुलता है और वे अपनी शानदार रोल्स-रॉयस कार में बाहर निकलते हैं। यह वीडियो मौके पर मौजूद उनके कुछ फैंस ने रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

तीन दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो
सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। हालांकि जैसे ही यह इंटरनेट पर पहुंचा, फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे बार-बार देखकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की झलक का आनंद ले रहे हैं।

धोनी की गाड़ियों के प्रति दीवानगी
धोनी को कार्स और बाइक्स का खास शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक सुपरबाइक्स, विंटेज मॉडल्स और लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनकी रोल्स-रॉयस फैंटम कार में बाहर निकलने की झलक ने एक बार फिर उनके ऑटोमोबाइल प्रेम को सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो के वायरल होते ही फैंस धोनी के लिए अपना प्यार ज़ाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि "थाला" का अंदाज़ हमेशा खास होता है। वहीं, कुछ फैंस ने वीडियो को "रॉयल एंट्री" बताया और धोनी की सादगी और स्टाइल की तारीफ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Shubham Anand

Related News