खेत में जिंदा ही दफन कर दिया था मासूम, किस्मत ने एेसे बचाई जान!(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2016 - 05:23 PM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश के धार जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक दिन के बच्चे को किसी ने खेत में जिंदा ही गाड़ दिया था। ये ताे बच्चे की किस्मत में जीना लिखा था और वह बच गया। सुबह जब पप्पू नाम का किसान बैलों से खेत की जुताई कर रहा था। तभी धक्का लगने पर बच्चे के रोने की आवाज आई। 

खेत से मिला जिंदा बच्चा
घबराए पप्पू ने तुरंत पास के खेत में काम कर रहे पारसिंह को आवाज दी। दोनों ने मिलकर आवाज वाली जगह पर मिट्टी हटाई तो उन्हें जिंदा बच्चा मिला। दोनों बच्चे को लेकर सबसे पहले घर अाए और उसे गाय का दूध पिलाया। फिर बच्चे को नहला कर राजगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी। एम्बुलेंस की मदद से नवजात को सरदारपुर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया कि बच्चे का जन्म सुबह ही हुअा है। वजन कम होने की वजह से उसे एसएनसीयू भेजा जाएगा। बच्चे का वजन 1 किलो 85 ग्राम है।

किसान ने कहा, हम पालेंगे इसे
वहीं, किसान पप्पू वसुनिया की दो लड़कियां हैं। पत्नी शरमाबाई का कहना है कि बच्चा हमें मिला है, ताे इसे हम पालेंगे। हालांकि डॉक्टरों ने इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही हैं। उनका कहना है कि पूरी तरह सही होने अस्पताल महिला सशक्तिकरण विभाग को सूचना देगा, जिसके बाद मामला बाल संरक्षण समिति के सामने जाएगा और वही बच्चे के भविष्य का फैसला हाेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News