Bhopal: मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का निधन
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 02:54 PM (IST)
नेशनल डेस्क: प्रसिद्ध उर्दू कवि बशीर बदर का भोपाल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 91 वर्ष के थे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कवि ने भोपाल स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
15 फरवरी, 1935 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में जन्मे बदर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उर्दू पढ़ाते थे और भाषा, विशेष रूप से ग़ज़लों में अपनी महारत के लिए प्रसिद्ध थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम को किया जाएगा।
