पर्वतारोही IPS अपर्णा कुमार ने की अमित शाह से मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 11:49 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की उप महानिरीक्षक एवं जानी-मानी पर्वतीरोही अपर्णा कुमार ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
PunjabKesari
अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने वाली भारतीय पुलिस सेवा की पहली अधिकारी अपर्णा कुमार ने शाह के साथ दुनिया के सात शिखरों पर फतह का अनुभव साझा किया। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए हाल ही में प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस दौरान शाह ने सात शिखरों पर फतह हासिल करने के लिए कुमार को बधाई और भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari
कुमार ने 30 जून को उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली (20,310 फीट) के शिखर पर चढाई की थी। उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की अधिकारी सुश्री कुमार सिविल सेवा की पहली अधिकारी होने के साथ साथ पहली आईपीएस अफसर है जिन्हें दुनिया की सातों चोटियों को फतह करने की कामयाबी हासिल हुई है। अपर्णा इससे पहले ही विश्व के छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
PunjabKesari
हाल ही में उन्होंने दक्षिणी ध्रुव का अपना अभियान भी पूरा किया था। दक्षिणी ध्रुव अभियान पूरा करने के बाद  कुमार ने नार्वे के ओस्ला से चार अप्रैल से उत्तरी ध्रुव की 111 मील की यात्रा शुरू की। वह 13 जनवरी को उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थीं। जनवरी में बर्फ पर कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपर्णा सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ कई किलोग्राम वजनी उपकरण भी थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News