वर्ष 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं : फड़णवीस

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 10:12 PM (IST)

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि 2050 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर महाराष्ट्र से एक से अधिक व्यक्ति आसीन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री 16वें जगतिक मराठी सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 2050 तक महाराष्ट्र का कोई भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि महाराष्ट्र का कोई भी नेता अब तक देश का प्रधानमंत्री नहीं बना है।

इस पर उन्होंने कहा,‘क्यों नहीं,यकीनन हम देखेंगे अगर भारत पर, संपूर्ण भारत पर, सही मायनों में किसी ने वास्तव में राज किया है तो वे महाराष्ट्रियन ही हैं और हममें अटक तक पहुंचने की क्षमता है।’ अटक पर 18वीं सदी में मराठा सेना में विजय प्राप्त की थी। यह स्थान अब पाकिस्तान में है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘इसलिए मेरा पूरी तरह से मानना है कि 2050 तक हम देश के उच्च पद पर एक नहीं एक से ज्यादा महाराष्ट्रियनों को देखेंगे।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News