सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज किया

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 12:18 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में आतंकी विरोधी अभियानों में तेजी लाने के लिए सुरक्षाबलों ने तीन और कंपनियों को दक्षिण कश्मीर रवाना करने का फैसला लिया है।
सूत्रों ने कहा कि अशांति के मद्देनजर कश्मीर में आतंकी विरोधी अभियानों पर रोक लग गई थी। ज्यादातर आतंकी दक्षिण कश्मीर में सक्रिय हैं।


एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी आतंयिों को खत्म करने के लिए दक्षिण कश्मीर में तीन और कंपनियों को रवाना कर दिया गया है। इन कंपनियों की मुख्य भमिका आतंकियों को खत्म करना है और वहां पहले से काम कर रहे अन्य सुरक्षाबलों द्वारा उनको सहायता प्रदान की जाएगी।


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रदर्शनों के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में आतंकी विरोधी अभियानों पर रोक लग गई थी। नागरिकों की सुरक्षा के लिए आतंकी विरोधी अभियानों पर रोक लगा दी गई थी।


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकी हमलों में वृद्धि के मद्देनजर  सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षाबल अब बिना किसी घातक बल के कानून व्यवस्था समस्या, प्रदर्शनों और पत्थरबाजी को प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं और ऐसा गंभीर उत्तेजना और सुरक्षाबलों को गंभीर चोटों के बावजूद हो रहा है। सभी सी.आर.पी.एफ. शिविरों को सतर्क कर दिया गया है और सुरक्षा को मजबूत किया गया है। साथ ही बिना घातक हथियारों के कानून व्यवस्था समस्या से निपटने में तैयार रहने के लिए सैनिकों को जानकारी दी गई है। पुलिस ने घाटी में कानून व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। गिरफतारियों से बचने के लिए कई युवक घरों को छोडक़र रिश्तेदारों के यहां पनाह ले रहे हैं।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस घाटी भर में अन्य स्रोतों से सी.सी.टी.वी फुटेज और विवरण एकत्र कर रही है। इसके अलावा उपद्रवियों, यातायात को नुकसान एवं आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान एवं आगजनी और यातायात को बाधित करने के बारे में जानकारी देने वाली आम जनता के लिए संबंधित जिलों में पुलिस कंट्रोल रुम में हैल्पलाइन स्थापित कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News