'मैं प्रेग्नेंट हूं मुझे...' नासिक TCS की फरार चल रही HR मैनेजर निदा खान की मिल गई Location, जानें कहां है वो?
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 11:53 AM (IST)
TCS Nashik Nida Khan : टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नाशिक केंद्र में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बीच इन दिनों फरार चल रही HR मैनेजर निदा खान की लोकेशन आखिरकार मिल ही गई है। SIT को चकमा दे रही निदा के परिवार वालों ने दावा किया है कि वह मुंबई में है। इसी बीच गिरफ्तारी के डर से आरोपी मैनेजर ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है।
परिवार वालों का दावा - निदा प्रेग्नेंट है
फरार चल रही निदा खान ने नाशिक की स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए अर्जी दी है। निदा के परिवार वालों का कहना है कि वह गर्भवती (Pregnant) है। अपनी याचिका में उसने इसी मेडिकल स्थिति को मुख्य आधार बनाया है ताकि उसे पुलिस हिरासत से राहत मिल सके। हालांकि पुलिस की SIT टीम अभी भी उसे हिरासत में लेने के प्रयासों में जुटी है और उसके दावों की पुष्टि कर रही है।
यह भी पढ़ें: Parle Agro पर दिल्ली हाईकोर्ट का हंटर: ट्रेडमार्क विवाद में जानकारी छुपाने पर ₹10 लाख का जुर्माना
अब तक 7 लोगों को गिरफ्तारी
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक 7 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि इनमें 6 पुरुष कर्मचारी और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं। पुलिस के पास अब तक 9 ऐसी शिकायतें आईं HAIN जिनमें कर्मचारियों ने अपने सीनियर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरोपी पर आरोप है कि उसने शादी का झूठा वादा कर अपनी सहकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके निजी जीवन पर अश्लील टिप्पणियां कीं।जांच में यह भी सामने आया कि एक पुरुष कर्मचारी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और उसके धर्म का अपमान किया गया।
यह भी पढ़ें: Indonesia विमान हादसा: लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, सभी 8 लोगों की मौत
वहीं पीड़ितों का दावा है कि जब उन्होंने इन घटनाओं की शिकायत कंपनी के बड़े अधिकारियों और एचआर से ki तो उन्हें इंसाफ देने के बजाय चुप करा दिया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोषण का यह सिलसिला फरवरी 2022 से शुरू हुआ था और मार्च 2026 तक जारी रहा। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और अश्विनी चैननी (HR हेड) के रूप में हुई है।
