केरल में मानसून की दस्तक, दिल्ली में जून अंत तक पहुंचने की संभावना

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 11:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: IMD के पूर्वानुमान दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार से केरल के तट पर पहुंच गया है। इससे पहले, मौसम कार्यालय ने 31 मई तक केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीं 5 जून की तारीख अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम के लिए बताई गई थी।

PunjabKesari

दिल्ली में जून अंत तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। भारत में कृषि के लिए मानसून काफी महत्वपूर्ण है। कुल खेती का 52% इस पर निर्भर है। यह देश भर में बिजली उत्पादन के अलावा, पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी महत्वपूर्ण है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News