अचानक खराब हुआ PM मोदी का गला, 10 मिनट में खत्म की रैली

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 10:39 AM (IST)

पालनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां गुजरात चुनाव के लिए एक सभा को गले की खराबी के चलते कम समय में ही समेट दिया। मोदी ने गुजरात की अपनी चार चुनावी रैलियों में से पहली को जब यहां उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के मुख्यालय शहर पालनपुर में संबोधित करना शुरू किया तो उनका गला बैठा होने के कारण उनकी आवाज सही तरीके से नहीं निकल पा रही थी। ऐसा संभवत: पिछले कुछ समय से लगातार जारी चुनावी रैलियों के चलते हुआ था।

शनिवार को भी उन्होंने चार रैलियां की थी। आम तौर पर 30 से 40 मिनट तक एक रैली को दे रहे  मोदी ने इस सभा को करीब 10 मिनट में ही समेट दिया। उन्होंने गले में खराबी के चलते ऐसा करने के लिए खेद भी जताया। बाद में मोदी ने जब अहमदाबाद के साणंद में दूसरी सभा संबोधित की तो उनकी आवाज पहले से बेहतर थी। उन्होंने पंचमहाल के कालोल और वडोदरा में दो और सभाएं की। मोदी आज भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News