मोदी ने पुतिन को दिखाया रूसी कलाकार के गाए गांधी का पसंदीदा भजन का वीडियो

Saturday, Oct 06, 2018 - 12:44 AM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक रूसी कलाकार द्वारा गाए गए महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो’ का वीडियो मोबाइल फोन पर दिखाया। इससे इन दोनों नेताओं के बीच करीबी दोस्ती होने का पता चलता है।



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर एक क्लिप डाला जिसमें मोदी पुतिन को वीडियो दिखाते दिख रहे हैं। मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की और यह क्लिप तभी की है। क्लिप में पुतिन पूरी उत्सुकता के साथ भजन का वीडियो देखते नजर आ रहे हैं।


कुमार ने साथ ही रूसी कलाकार सति कजानोवा द्वारा गाए ‘वैष्णव जन तो’ का वीडियो भी पोस्ट किया, जो राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती समारोह के तहत जारी किया गया था

 

Yaspal

Advertising