मोदी सरकार: मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 180 दिन पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकार के दूसरे कार्यकाल में अलग-अलग मंत्रालयों के शुरूआती छह महीनों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के आधार पर ही मंत्रियों को रैंकिंग दी जाएगी और इसी आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है।
PunjabKesari
सूत्रों ने बताया कि यह बैठक शाम तक चलने की संभावना है। बैठक में मंत्रालय अपने कामकाज की संक्षिप्त प्रस्तुति देंगे। बैठक में मुख्य रूप से कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्र पर ध्यान दिया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 
PunjabKesari
सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्रिपरिषद् की बैठक हर महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है। नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी। पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के दौरान सरकार की नीतियों को लागू करने को लेकर विभिन्न मंत्रालयों की ओर से हुई प्रगति की समीक्षा की है।
PunjabKesari
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आई और नवंबर में सरकार को छह महीने पूरे हुए हैं। समीक्षा के लिए सभी मंत्रालयों को दस समूहों में बांटा गया है। हर समूह में आठ से दस मंत्रालय हैं। इनमें से पांच समूहों के पिछले छह महीने के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। बाकी पांच समूहों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी। इसमें मंत्रियों को अगले साढ़े चार साल के लिए विजन और लक्ष्य भी तय करने होंगे। 
PunjabKesari
समीक्षा बैठक का भय मंत्रियों में ही नहीं, उनके विभागों के सचिवों में भी व्याप्त है। पिछले एक सप्ताह से सभी मंत्रालयों में अपने कामकाज की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर भी विचार मंथन चल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News