मोदी सरकार संसद को लेकर नहीं रही कभी गंभीर: डेरेक

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा नीत राजग सरकार पर आज आरोप लगाया कि वह संसद को लेकर कभी गंभीर नहीं रही है। सरकार ने आज ही संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा की। सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। डेरेक ने कहा कि 2010 और 2011 के मुकाबले आगामी सत्र में कामकाजी दिवसों की संख्या कम कर दी गयी है। 

टीएमसी नेता ने ट्वीट किया कि संसद की तारीखों की घोषणा कर दी गयी। राजग सरकार के कार्यकाल में कामकाजी दिवसों की संख्या में भारी कटौती। 2010 और 2011 में मानसून सत्र 26 दिनों तक चला था, अब घटाकर सिर्फ 18 दिन कर दिया गया। सरकारी कामकाज के लिए दिवसों की संख्या एक हफ्ते कम कर दी गयी। बता दें कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब औपचारिक रूप से सत्र बुलाएंगे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News