मोदी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आशा पारेख को दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 02:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आशा पारेख अभिनेत्री को फिल्म जगत की एक उत्कृष्ट हस्ती है। पारेख ने अपने लंबे करियर में दिखाया कि बहुमुखी प्रतिभा क्या होती है। मैं उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं।''

उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये कई अन्य कलाकारों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी रचनात्मकता और मनोरंजन, कला और संस्कृति की दुनिया में उनके योगदान की सही पहचान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में सुश्री पारेख को उनकी जीवन भर की महान उपलब्धि के रूप में भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News