भारत में बिना ट्रायल के मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली मंजूरी, जानें क्या रही वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 12:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में अब एक और वेक्सीन को शामिल कर दिया गया है। अमेरिकी की मॉडर्ना वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी के बाद अब मॉडर्ना वैक्सीन चौथा टीका है जिसे कि भारत में उपलब्ध किया जाएगा। सिपला को मॉडर्ना वैक्सीन के आयात के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को बिना ट्रायल के भारत में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है। आज हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि ऐसा क्यों हुआ है।

अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की वैक्सीन सूची में शामिल है, यही वजह है कि इसका भारत में कोई ट्रायल नहीं होगा।

सात महीने तक सुरक्षित रखी जा सकती है यह वैक्सीन

मॉडर्ना वैक्सीन को सात महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए इसे -25 से -50 डिग्री तापमान के बीच रखने की जरूरत है। सामान्य तौर पर इस्तेमाल के लिए इसे -20 डिग्री के आसपास तापमान की जरूरत होती है। मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप अगले महीने भारत आएगी। इसके बाद 100 लोगों का टीकाकरण होगा और उसके बाद इसे अस्पतालों में उपलब्ध किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Related News