Barrier Free Toll:  बैरियर-फ्री हुआ दिल्ली का ये टोल प्लाजा, चलते-चलते कटेगा Toll Tax, सरकार को होगा बड़ा फायदा

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 09:18 AM (IST)

MLFF System: देश में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही ऐसा आधुनिक Toll System लागू करने जा रही है, जिसमें वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई तकनीक के जरिए गाड़ियां तेज रफ्तार में गुजरते हुए भी अपने आप Toll Payment कर सकेंगी।

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने दिल्ली के Urban Extension Road-2 (UER-2) पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर नए ‘Multi-Lane Free Flow’ (MLFF) सिस्टम की शुरुआत करते हुए कहा कि यह तकनीक देश के Highway Network को पूरी तरह बदल देगी। उनके मुताबिक इस नई व्यवस्था से सरकार को हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

क्या है नया MLFF Toll System?
नए सिस्टम में टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे। यहां लगाए गए हाईटेक AI Cameras और Sensors वाहनों की नंबर प्लेट और FASTag को स्कैन करेंगे। इसके बाद Toll Amount सीधे FASTag Wallet से अपने आप कट जाएगा। इससे वाहन बिना रुके 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजर सकेंगे।सरकार का कहना है कि इससे लंबी लाइनों, ट्रैफिक जाम और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

Fuel Saving के साथ Pollution भी होगा कम
सरकार के अनुसार, नए Barrier-Free Toll System से हर साल लगभग 285 करोड़ रुपये के Petrol, Diesel और CNG की बचत होगी। इसके साथ ही करीब 81 हजार टन Carbon Emission कम होने का अनुमान है। यानी यह सिस्टम यात्रियों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

FASTag में बैलेंस नहीं हुआ तो क्या होगा?
यदि किसी वाहन का FASTag काम नहीं करता या उसमें पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो वाहन मालिक को E-Notice भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में 72 घंटे के भीतर ऑनलाइन Toll Payment करना जरूरी होगा। समय पर भुगतान नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

गुजरात के बाद दिल्ली में शुरुआत
देश में यह दूसरा Toll Plaza है जहां MLFF Technology लागू की गई है। इससे पहले गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा पर 1 मई से इस सिस्टम की शुरुआत की गई थी।

सितंबर 2026 तक 17 Toll Plaza होंगे Barrier-Free
NHAI के चेयरमैन Santosh Kumar Yadav ने बताया कि आने वाले समय में इस तकनीक का तेजी से विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत सितंबर 2026 तक देश के 9 राज्यों में 17 टोल प्लाजा को MLFF System से जोड़ा जाएगा। इन राज्यों में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में मार्च 2027 तक 100 से ज्यादा टोल प्लाजा को पूरी तरह Barrier-Free बनाने की तैयारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News