मिजोरम में थमा चुनाव प्रचार, बुधवार को मतदान

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 07:17 PM (IST)

एजल : मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया जहां बुधवार को वोट डाले जाएंगे। मिजोरम में 3,93,685 महिला मतदाता समेत कुल 7,68,181 मतदाता हैं। राज्य के 1,164 मतदान केंद्रों पर बुधवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए मतदान किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि राज्य की चुनाव से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी 40 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुछ मतदान अधिकारी और उनके दल सोमवार को ही अपने निर्धारित मतदान केंद्रों को रवाना हो जाएंगे जबकि कुछ मंगलवार को रवाना होंगे।

बुधवार को सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 40 कंपनियां और राज्य पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। राज्य विधानसभा क्षेत्रों के सीमावर्ती मतदान बूथों को उच्च संवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में वर्गीकृत कर मणिपुर और असम सीमा पर पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News